फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सीएम ने की म्हारी सड़क पोर्टल की समीक्षा, जेई को निलंबित करने के आदेश

Sat, 03 Jan 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
गड्ढों की ​शिकायत के लिए शहर घूम रही स्कॉपियो। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम अधिकारियों की आपसी खींचतान के चलते प्रदेश स्तर पर किरकिरी हो गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने म्हारी सड़क ऐप की समीक्षा की तो 80 प्रतिशत शिकायत पानीपत नगर निगम की रही। इनमें विचाराधीन भी सबसे अधिक मिली। सीएम ने संबंधित जेई को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए।
मामला खुलने पर नगर निगम के एक जेई की शिकायत कराने में संदिग्ध सामने आई हैं। निगम के जेई ने एक ठेकेदार के साथ मिलकर समीक्षा बैठक से एक दिन पहले ही 71 शिकायत पोर्टल पर कर दी। इसके लिए काले रंग की एक स्कॉर्पियो को प्रयोग में लाया गया। दोनों जेई ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों को कर दी है। इस मामले में पूर्व जेई पर विभागीय व कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने म्हारी सड़क ऐप की 31 जनवरी को समीक्षा की बैठक ली। इसमें पानीपत नगर निगम की 1334 सबसे अधिक शिकायत मिली। इनमें भी 1020 पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र की रही।
विज्ञापन

इनमें भी 71 शिकायत शहरी विधानसभा क्षेत्र की 30 दिसंबर को दर्ज की गई। इन गड्ढों को भरने के मामले में भी नगर निगम पिछड़ा हुआ मिला।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संबंधित जेई को निलंबित करने के आदेश जारी किए। नगर निगम आयुक्त ने दोनों जेई को निलंबित करने के निर्देश दिए।

गड्ढों की शिकायत के लिए शहर घूम रही स्कॉपियो। स्रोत : सोशल मीडिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें