फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सदर थाना प्रभारी को किया लाइन हाजिर, पंचायत ने पुलिस को दिया दो दिन का समय

Sat, 03 Jan 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
गांजबड़ गांव में पंचायत को संबो​धित करते इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। इनेलो जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी के चिकित्सक भाई जयदीप राठी के अपहरण के मामले में गांजबड़ गांव में शुक्रवार को पंचायत में पुलिस की अनदेखी पर लोगों ने रोष प्रकट किया और इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने पुलिस को कार्रवाई के लिए दो दिन का समय दिया है। इनेलो ने सड़क जाम और उपायुक्त कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है। इस मामले में चार जनवरी को फतेहाबाद में इनेलो की प्रदेश स्तरीय बैठक में भी आगामी रणनीति बनाने का फैसला लिया है। उधर, पुलिस अधीक्षक ने थाना सदर के प्रभारी बलजीत सिंह को दो महीने पहले फार्म हाउस में घुसने के मामले में कार्रवाई न करने पर लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं सेक्टर-13-17 के प्रभारी दलबीर पांच दिन की छुट्टी पर चले गए हैं। इनेलो ने थाना सदर के तत्कालीन प्रभारी को कार्रवाई न करने पर निलंबित करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

इनेलो जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी ने गांव गांजबड़ के चौक पर शुक्रवार को पंचायत की। इसमें इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने डीएसपी नरेंद्र सिंह से पूरे मामले की रिपोर्ट ली और अब की कार्रवाई पर असंतोष व्यक्त किया। रामपाल माजरा ने कहा कि इनेलो के जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी के भाई जयदीप राठी का एक सप्ताह तक पुलिस कोई सुराग नहीं निकाल पाई है। इस मामले में अब तक की कार्रवाई भी संतोषजनक नहीं है। जबकि परिवार के लोग पहले दिन की आरोपियों के नाम तक बता चुके हैं। पुलिस की लापरवाही के चलते परिवार को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि दो महीने पहले जयदीप राठी के फार्म पर कब्जे की नीयत से बदमाश घुस गए थे। इस मामले में शिकायत के बाद भी थाना सदर के प्रभारी ने कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे में पुलिस की ओर से अब प्रभारी को लाइन हाजिर कर मामले की इतिश्रि कर दी। इस मामले में दो दिन में कोई सख्त कार्रवाई नहीं की तो इनेलो कार्यकर्ताओं व लोगाें के साथ सड़क पर उतरने को मजबूर होंगी और उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस विषय में चार जनवरी को फतेहाबाद में प्रदेश स्तरीय बैठक में फैसला लिया जाएगा। इस मौके पर रणबीर राठी, पूर्व सरपंच कृष्ण, महावीर संधू निजामपुर, विनोद शर्मा निजामपुर, जोगिंदर डाहर, कुलदीप राठी व एडवोकेट राजेंद्र जागलान मौजूद रहे।

फोटोग्राफर एसोसिएशन ने बैठक की
पानीपत फोटोग्राफर एसोसिएशन ने जयदीप राठी के अपहरण के मामले में शुक्रवार को स्काईलार्क में बैठक की। इसकी अगुवाई उप-प्रधान राजेश शर्मा और महसचिव मनोज रहेजा ने की। उन्होंने कहा कि कुलदीप राठी इनेलो के जिलाध्यक्ष के साथ पानीपत फोटोग्राफर एसोसिएशन के भी अध्यक्ष हैं। पुलिस उनके भाई के अपहरण के मामले में अब तक ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है। इससे फोटोग्राफर में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

पुलिस ने चारों आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया
पुलिस ने बाल जाटान के हरेंद्र राठी, उसके भाई रविंद्र राठी, बाबरपुर मंडी के सुनील शर्मा और एल्डिको के प्रीतम को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। उनको एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने चारों से जयदीप राठी के मामले में पूछताछ तेज कर दी हैं। वहीं पुलिस ने थाना सदर के प्रभारी बलजीत को जयदीप राठी के फार्म हाउस में घुसने के मामले में कार्रवाई न करने पर लाइन हाजिर कर दिया है। उनकी जगह सब इंस्पेक्टर सचेत को कार्यवाहक थाना प्रभारी बनाया है। सेक्टर-13-17 थाना के प्रभारी दलबीर सिंह पांच दिन के अवकाश पर चले गए हैं। यातायात थाना बाबरपुर के प्रभारी अनिल कुमार को थाना सेक्टर-13-17 के प्रभारी का अतिरिक्त कार्यभार दिया है।
जयदीप राठी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया है। चारों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
भूपेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक।

गांजबड़ गांव में पंचायत को संबोधित करते इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा। संवाद

गांजबड़ गांव में पंचायत को संबोधित करते इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें