फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद मेजर आशीष के घर पहुंचे सीएम मनोहर लाल: परिजनों का बंधाया ढांढस, पिता लालचंद से की बातचीत

Sun, 17 Sep 2023 02:42 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)

सार

शहीद मेजर आशीष के घर पहुंचकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पिता लालचंद से बातचीत कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने 50 लाख रुपये आर्थिक मदद और पत्नी को योग्यता के आधार पर नौकरी देने का आश्वासन किया। 
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अन्नतनाग में शहीद मेजर आशीष के घर पर पहुंचेंगे। जहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात करके उनका ढांढस बंधाया। वहीं, इस दौरान सीएम ने मेजर के पिता लालचंद से बातचीत कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। सीएम मनोहर लाल ने 50 लाख रुपये आर्थिक मदद और पत्नी को योग्यता के आधार पर नौकरी देने का आश्वासन किया। वहीं ग्रामीणों के मांगपत्र पर काम करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि टीडीआई में शहीद के नाम पार्क और पैतृक गांव में स्वागत द्वार बनाया जायेगा। 

विज्ञापन


बिंझौल गांव निवासी मेजर आशीष 13 सितंबर को आतंकवादियों के साथ लोहा लेते समय शहीद हो गए थे। पहले उनका पार्थिव शरीर पानीपत टीडीआई स्थित नए मकान पर लाया गया था। यहां से पार्थिव शरीर को आगे उनके पैतृक गांव बिंझौल में ले जाया गया। जहां उनके पिता लालचंद और चचेरे भाई मेजर विकास ने मुखाग्नि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें