फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग की टीम ने समालखा के गुलाटी रोड पर 22 अवैध दुकानों को करवाया सील

विज्ञापन
CM Flying's team got 22 illegal shops sealed on Gulati Road in Samalkha - फोटो : Panipat
विज्ञापन
समालखा। गुलाटी रोड पर अवैध रूप से बनने वाली मार्केट पर वीरवार को सीएम फ्लाइंग स्क्वॉयड ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने निगम अधिकारियों और ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ यहां 22 दुकानों को सील किया। अधिकारियों ने बताया कि ये दुकानें बिना नक्शा पास करवाए और विकास शुल्क जमा करवाए बनवाई जा रही थीं। इस कार्रवाई के लिए बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट समालखा के नायब तहसीलदार राहुल राठी को भी साथ लिया था।
विज्ञापन

इस कार्रवाई से समालखा के अवैध कॉलोनाइजरों की भी नींद उड़ गई हैं। टीम ने निगम अधिकारियों से शहर में चली रही अवैध निर्माण की गतिविधियों का ब्योरा भी लिया है। माना जा रहा है कि टीम की ओर से और भी बड़ी कार्रवाई की जानी है। गुलाटी रोड पर गुलाटी अस्पताल के साथ लगती खाली जगह पर अवैध रूप से मार्केट काटकर दुकानों का निर्माण किया जा रहा था। इस मार्केट में करीब 100 दुकानों का निर्माण किया जाना है। इन दुकानों का नपा में न तो विकास शुल्क जमा करवाया गया और न ही नक्शा पास करवाया गया। इसका पता सीएम फ्लाइंग स्क्वॉयड को लगा। जिस पर टीम ने नगरपालिका के अधिकारियों से रिकार्ड तलब कर मौके पर जाकर कार्रवाई की।
सीएम फ्लाइंग स्क्वॉयड के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुकम पाल सिंह ने बताया कि टीम ने कार्रवाई करते हुए नौ शटर वाले शोरूम, 12 डबल स्टोरी की दुकानें और एक बिना सिंगल स्टोरी की दुकान को सील किया है। इसके अलावा अन्य चल रहे अवैध निर्माण को रुकवाया गया है। इस कार्रवाई में सीएम फ्लाइंग स्क्वॉयड में सब इंस्पेक्टर सुकम पाल, शेर सिंह, एएसआई रमेश कुमार शामिल रहे। वहीं नगर पालिका समालखा से एमई राजकुमार, जेई गौरव भारद्वाज, एसआई विकास नरवाल शामिल रहे। इसके साथ टीम ने पुलिस बल को भी मौके पर बुला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें