फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सुबह और शाम बरसे बादल, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- विभाग ने आज भी बारिश की जताई है संभावना, किसान चिंतित
माई सिटी रिपोर्टर

पानीपत। जिले में सोमवार सुबह व शाम को तेज बारिश हुई। समालखा खंड में सबसे अधिक 33 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं पानीपत में 24, बापौली में 22 मिमी बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ ने मंगलवार को भी बारिश की संभावना जताई है।
सोमवार सुबह करीब पांच बजे बारिश शुरू हुई और करीब दो घंटे तक जारी रही। इसके बाद मौसम साफ हो गया। दिन के समय हल्के बादल छाने के साथ हवा चलती रही। हवा की गति करीब 21 किलोमीटर प्रति घंटा रही। वहीं अधिकतम तापमान 28.1 और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री दर्ज किया। शाम को साढ़े चार बजे फिर मौसम बदल गया। इससे हल्की से मध्यम बारिश हुई। सुबह व शाम को बारिश के कारण कार्यालय व स्कूल आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि अगस्त में तीन दिन से मौसम लगातार परिवर्तनशील है। इसी के चलते सोमवार को बारिश हुई। मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। किसानों को सब्जी और दूसरी फसलों में अभी पानी रोक देना चाहिए। वहीं किसानों ने बारिश के बाद धान की फसल की ट्यूबवेल से सिंचाई बंद कर दी है। किसानों को ज्यादा पानी होने पर फसल के गिरने की चिंता है। चमराड़ा के किसान राज सिंह और हरेंद्र व ढिंडार गांव के रविंद्र व देवेंद्र ने बताया कि धान की फसल बढ़वार पर है। अब ट्यूबवेल से सिंचाई बंद कर दी है। इससे धान की फसल में बीमारी भी कम होंगी।

समालखा में सबसे अधिक बारिश
खंड बारिश (एमएम)

पानीपत 24
समालखा 33
इसराना 15

बापौली 22
मतलौडा 17
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें