फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गर्लफ्रेंड से विवाद में 12वीं के छात्र ने फंदा लगा दी जान, आरोप- जन्मदिन की बधाई देने पर हुआ था झगड़ा

विज्ञापन
लक्ष्य। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
कुलदीप नगर में घटना, परिजनों ने की शिकायत
विज्ञापन

मोबाइल चैट की जांच में जुटी पुलिस,
फोटो-39
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। कुलदीप नगर में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले 19 वर्षीय छात्र लक्ष्य की मौत के मामले में पुराना औद्योगिक थाना पुलिस जांच कर रही है। परिजनों के अनुसार, गर्लफ्रेंड से विवाद में छात्र ने जान फंदा लगाकर जान दी है। यह भी आरोप लगाया कि छात्र का गर्लफ्रेंड से जन्मदिन की बधाई देने के बाद विवाद हुआ था।
पुलिस को छात्र के मोबाइल फोन से दोनों के बीच हुई बातचीत मिली है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर मामले से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है। लक्ष्य के भाई यश ने बताया कि उनका बड़ा भाई एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता था।
विज्ञापन

उनके पिता पिछले करीब तीन साल से रोजगार के सिलसिले में सऊदी अरब में रह रहे हैं। दोनों भाई अपनी मां के साथ कुलदीप नगर में रहते थे। यश के अनुसार, लक्ष्य ने सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड को जन्मदिन की बधाई दी थी। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। परिजनों का दावा है कि लड़की ने उसे रात में मैसेज या कॉल नहीं करने को कहा था। इस विवाद के बाद लक्ष्य तनाव में था।

बहन को भेजे थे आखिरी संदेश
परिजनों के अनुसार, लक्ष्य ने घटना से पहले अपनी दूर के रिश्ते की बहन को संदेश भेजे थे। बहन ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह उससे संपर्क नहीं कर पाई। परिवार को रात में घटना की जानकारी नहीं मिल सकी।
मोबाइल चैट के आधार पर जांच
परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह लक्ष्य कमरे से बाहर नहीं आया तो उन्होंने अंदर जाकर देखा। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी अरविंद ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। छात्र के मोबाइल फोन से मिली चैट और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। मामले में तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें