फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: काबड़ी रोड पर गोदाम में 500 किलो की गांठ के नीचे दबने से हुई थी श्रमिक मंटू की मौत, परिजनों के आक्रोश और आरोपों के बाद मालिक पर प्राथमिकी

विज्ञापन
मंटू कुमार। फाइल फोटो-
विज्ञापन
उपायुक्त के आदेश और परिजनों के सामने आने पर पुलिस ने तीसरे दिन दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। काबड़ी रोड स्थित हरे कृष्णा एंटरप्राइजेज गोदाम में तीन दिन पहले हादसे में मंटू पर करीब 500 किलो की गांठ पड़ी थी। मंटू गांठ के नीचे दबने गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपायुक्त के आदेश और परिजनों के आक्रोश के बाद पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने तीसरे दिन बुधवार को गोदाम मालिक पर प्राथमिकी दर्ज की है। परिजनों ने कार्रवाई तक शव लेने से मना कर दिया था। परिजनों व पूर्वांचल समाज के लोगों का आरोप है कि पुलिस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने की बजाय फैक्टरी मालिक के पक्ष में बयान लिखवा रहे थे। पुलिस ने इन आरोपों को निराधार बताया है।
वीणा देवी ने बताया कि वे मूल रूप से बिहार के छपरा जिले के मरहौरा गांव से हैं। वह अपने मंटू कुमार सिंह के साथ 25 साल से गंगा राम कॉलोनी में रहती थी। उनके पति काबड़ी रोड स्थित हरे कृष्ण इंटरप्राइजेज के गोदाम में तीन महीने से नौकरी करते थे। वे दो नवंबर की सुबह गोदाम में गए थे। गोदाम मालिक विक्रम उर्फ विक्की ने करीब 10 बजे ने मंटू को कपड़ों की भारी गांठों के ऊंचे चट्टे के पास काम करने को कहा। मंटू ने मालिक से खतरा जताया और गांठें गिरने की आंशका जताई। मालिक ने उनके साथ गाली-गलौज की और उनको जबरदस्ती काम पर लगा दिया। कुछ ही देर में करीब 500 किलो वजनी गांठ मंटू के ऊपर गिर गई। वे इनके नीचे दबने से बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन

एक घंटे तक अस्पताल ले जाने की गुहार लगाता रहा तड़पता मंटू
पत्नी ने आरोप लगाया बताया कि हादसे के बाद गोदाम में मशीनरी न होने के कारण साथी मजदूरों ने मशक्कत कर उसे बाहर निकाला। घायल मंटू करीब एक घंटे तक मालिक विक्रम उर्फ विक्की के सामने हाथ जोड़कर अस्पताल ले जाने की गुहार लगाता रहा। गोदाम मालिक ने अस्पताल ले जाने की बजाय गाली गलौज शुरू कर दी। गोदाम के दूसरे मजदूरों के कहने पर उनको एक निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाए कि गोदाम में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे और 15-20 मजदूरों में से किसी का ईएसआई कार्ड तक नहीं बनाया गया था।
विज्ञापन


वर्जन :मृतक की पत्नी वीणा देवी की शिकायत के आधार पर गोदाम मालिक विक्रम उर्फ विक्की के खिलाफ त प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस जांच के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अरविंद, प्रभारी, थाना पुलिस पुराना औद्योगिक।

मंटू कुमार। फाइल फोटो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें