फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बापौली में 12वीं के छात्र को स्कूल में डंडे से पीटा

विज्ञापन
कमर पर निशान दिखाते छात्र वैभव। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली-पानीपत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बापौली के कार्यवाहक प्रधानाचार्य के खिलाफ 12वीं के छात्र के पिता सतवीर ने बेटे की डंडे से पिटाई का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि दो दिन बीमारी के कारण छात्र स्कूल नहीं पहुंचा था। पिता ने बेटे का जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया है। छात्र के शरीर और हाथों पर चोट के निशान बताए गए हैं।
इसके साथ ही पिता सतवीर नेथाना बापौली पुलिस, शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षा मंत्री को शिकायत देकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सतवीर ने बताया कि उनका बेटा वैभव 12वीं कक्षा में पढ़ता है। पिछले दो दिनों से तबीयत खराब होने के कारण वह स्कूल नहीं जा सका था। सोमवार को जब वह स्कूल पहुंचा तो कार्यवाहक प्रधानाचार्य विनोद ने उससे अनुपस्थित रहने का कारण पूछा। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने डंडे से छात्र की कमर और हाथ की अंगुलियों पर कई वार किए।
विज्ञापन

पिता के अनुसार, स्कूल से घर लौटने के बाद जब उन्होंने छात्र के शरीर पर चोट के निशान देखे तो उन्होंने उसकी तस्वीरें लीं और उसे जिला नागरिक अस्पताल लेकर गए, जहां उसका मेडिकल कराया गया। उन्होंने पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने आरोपों को बताया निराधार : कार्यवाहक प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने छात्र के साथ मारपीट के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि छात्र से स्कूल से अनुपस्थित रहने का कारण पूछा गया था। इस दौरान छात्र ने कथित तौर पर अनुशासनहीनता करते हुए स्कूल इंचार्ज को बाहर देख लेने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि छात्र की पिटाई करने का कोई मामला नहीं है।
थाना बापौली प्रभारी नीरज ने कहा कि इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत मिलती है तो जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें