फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में क्वारंटीन दो युवक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में क्वारंटीन लोगों का फरार होना लगातार जारी है। पिछले तीन दिन में पांच क्वारंटीन युवक फरार हो चुके हैं। शुक्रवार रात को ईएसआई से तीन क्वारंटीन युवक फरार हो गये। इनमें से एक को पकड़ लिया गया। अस्पताल में क्वारंटीन दो युवक फरार हो गये। दोनों को यहां सैंपलिंग के लिए लाया गया था। सिविल सर्जन ने इसकी शिकायत सिटी थाना पुलिस में की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सिविल सर्जन ने फरार व्यक्तियों पर केस दर्ज करने की अपील की है। वहीं दूसरी और अस्पताल में डॉक्टर लगातार खतरे में काम कर रहे हैं। रविवार रात को कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. सुनील संडुजा, एसएमओ डॉ. ललित वर्मा, डॉ. तनुजा व सैंपलिंग टीम के इंचार्ज डॉ. श्यामलाल के सैंपल जांच के लिए भेजे गये हैं। इनके सैंपल एहतियातन तौर पर भेजे गये हैं। विभाग को इनके सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। पिछले एक सप्ताह में कोरोना वायरस रूम में 135 लोग जांच कराने पहुंचे हैं। इनमें से अधिकतर लोग इन्फ्लूएंजा से ग्रस्त थे। जिनको परामर्श व दवा देने के बाद घर भेज दिया गया। सोमवार को सिविल अस्पताल के कोरोना वायरस रूम में 15 ऐसी ओपीडी हुई।
विज्ञापन

26 रिपोर्ट नेगेटिव आने पर राहत की सांस
ईएसआई में क्वारंटीन 14 लोगों समेत 26 लोगों की सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इनमें जमातियों को दिल्ली ले जाने वाला बस चालक भी शामिल है। इनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। अब तक आई रिपोर्ट में से 97 प्रतिशत रिपोर्ट नेगेटिव हैं। इसलिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जिले में कोरोना को इन कंट्रोल मान रहे हैं।
एनसी कालेज से सैंपल देने आया युवक फरार
एनसी कालेज में क्वारंटीन युवक सिविल अस्पताल से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि रविवार को एनसी कॉलेज से 13 लोगों को सिविल अस्पताल में सैंपलिंग के लिए लाया गया था। यहां से 12 लोग ही वापस एनसी कालेज लौटे। एक युवक लापता था। नौल्था पीएचसी के इंचार्ज डॉ. रिंकू सांगवान ने इसकी सूचना सिविल सर्जन कार्यालय में दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

इन चार डॉक्टरों के लिए भेजे गए सैंपल
रविवार शाम को सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा के निर्देशों पर चार डॉक्टरों के सैंपल जांच के लिए खानपुर मेडिकल लैब में भेजे गए हैं। इनमें सैंपलिंग टीम के इंचार्ज डॉ. श्यामलाल, कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ललित, डॉ. तनुजा व डॉ. सुनील सुंडजा शामिल हैं। डॉ. श्यामलाल सैंपलिंग टीम के इंचार्ज हैं। ये हर रोज भारी खतरे के बीच 30 से अधिक सैंपल ले रहे हैं। इनकी उम्र भी 50 वर्ष से अधिक है। हर रोज 12 घंटे से अधिक समय तक अस्पताल में काम कर रहे हैं। डॉ. ललित वर्मा भी लगातार फील्ड में व कॉरंटीन युवकों के संपर्क में आकर काम कर रहे हैं। डॉ. सुनील संडुजा कोरोना के नोडल अधिकारी हैं। उनके उपर सबसे अधिक जिम्मेदारी होती है और वो कोरोना के संदिग्ध मरीजों के संपर्क में रहते हैं। डॉ. तनुजा पर कोरोना मरीजा का डाटा रखने की जिम्मेदारी है। कितने लोग कहां क्वॉरंटीन हैं। कितने सैंपल लिए गए हैं। कितनी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। ये सभी जिम्मेदारी डॉ. तनुजा पर है। इसलिए एतियातन तौर पर इन चारों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
पकड़े जाने के बाद बोला, मुझे घबराहट हो रही थी
पुलिस ने शाहरुख को दिल्ली के बॉर्डर से पकड़ा है। वह शरीफ मोहम्मद के साथ शुक्रवार रात को अस्पताल की खिड़की तोड़कर फरार हुए था। वापस अस्पताल आने के बाद उसने कहा कि उसे घबराहट हो रही थी। उनको ये कहकर लाया गया था कि उनकी सिर्फ जांच होनी है। इसके बाद उन्हें कहा गया कि उन्हें यहां 5 दिन रहना है। इसलिए वो फरार हो गया था।
अब तक 287 लोगों के सैंपल भेजे
अब तक डॉक्टर 287 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेज चुके हैं। इनमें से 228 की रिपोर्ट नेगटिव आई है। 56 रिपोर्ट का परिणाम अभी तक नहीं आया है। होम अंडर क्वारंटीन के तहत 676 घरों के बाहर नोटिस चस्पा किए गए हैं। अब तक 481 घरों में 2438 लोगों को क्वारंटीन रखा गया है।
हमारे यहां कोई पॉजिटिव मरीज नहीं : डॉ. वर्मा
जो लोग फरार हुए हैं। उनकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। 287 में से 228 रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। राहत भरी बात ये हैं कि हमारे यहां 97 प्रतिशत रिपोर्ट अब तक नेगेटिव आई है। फिलहाल जिले में कोई कोरोना का पॉजिटिव मरीज नहीं है।
विज्ञापन

डॉ. संतलाल वर्मा, सिविल सर्जन पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें