फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर का प्रदूषण स्तर रेड जॉन में, एक्यूआई 396 दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली के बाद से ही शहर का प्रदूषण स्तर रेड जोन में है। रविवार को भी ये डार्क रेड जोन में था। बढ़ते प्रदूषण के कारण सोमवार को एक्यूआई 10 प्वाइंट गिरकर 396 दर्ज किया गया। इससे शहर की जहरीली हुई हवा दमा रोगियों के लिए परेशानी बन गई है। बढ़ते लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। आंखों में एलर्जी के मरीज बढ़े हैं। जिले में अब तक किसानों द्वारा पराली जलाने के 45 मामले दर्ज हो चुके हैं। वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीपीसीबी के निर्देश है कि एचएसपीसीबी उद्योगों पर नजर रखे। प्रतिबंधित ईंधन का प्रयोग करने वालों पर कार्रवाई कर उन्हें रिपोर्ट सौंपे। प्रदूषण फैलाने वाले स्त्रोतों को चिह्नित करें।
विज्ञापन

एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण स्तर से केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड चिंतित है। एनसीआर में सीपीसीबी द्वारा लागू किए गए ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान का सख्ती से पालन नहीं हो रहा है। यही कारण है कि यहां लगातार प्रदूषण स्तर बढ़ रहा है। पानीपत में पिछले 15 दिनों का औसतन एयर क्वालिटी इंडेक्शन 350 है, ये स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है।
अब केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इस पर सख्ती दिखाते हुए एचएसपीसीबी को सख्त निर्देश जारी करते हुए ग्रैप के तहत काम करने के निर्देश दिए हैं। ग्रैप के तहत प्रशासन को हर रोज प्रदूषण फैलाने वाले स्त्रोतों के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी। हर रोज की रिपोर्ट सीपीसीबी को देनी होगी इसके अलावा समीर एप पर भी रिपोर्ट अपलोड करनी होगी। 10 नवंबर तक एचएसपीसीबी को अपना एक्शन प्लान सीपीसीबी को सौंपना होगा। सीपीसीबी ने अपने निर्देशों में ये साफ कर दिया है कि वायु प्रदूषण गतिविधियों को जीरो टॉलरेंस पर लेकर आना है।
विज्ञापन

- समीर एप पर कर सकते हैं शिकायत
सीपीसीबी ने समीर एप दो साल पहले पब्लिक के लिए जारी किया था। इस एप पर अपने क्षेत्र का प्रदूषण स्तर देखा जा सकता है। इसके अलावा अगर कोई भी यूनिट प्रदूषण को बढ़ावा देकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही है तो उसके खिलाफ इस एप पर शिकायत की जा सकती है। लोगों की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।
प्रदूषण को बढ़ावा देने वालों पर कड़ी नजर है: आरओ
एचएसपीसीबी ग्रैप के तहत कार्रवाई कर रहा है । प्रदूषण को बढ़ावा देने वालों पर नजर है। उद्योगों की मॉनीटरिंग की जा रही है। सीपीसीबी को अपने एक्शन प्लान की रिपोर्ट दे दी जाएगी।
विज्ञापन

- कमलजीत सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी , एचएसपीसीबी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें