फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चुलकाना-भोड़वाल माजरी सड़क क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने विधायक को दी शिकायत

Sun, 31 May 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
चुलकाना से भोड़वाल माजरी सड़क। संवाद
विज्ञापन
समालखा। चुलकाना के भोड़वाल माजरी सड़क नहरी विभाग की लापरवाही से क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने विधायक कार्यालय में इसकी शिकायत दी है।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीण भूषण नंबरदार, विकास छौक्कर, अमित छौक्कर, अरविंद छौक्कर, संजय छौक्कर, पंकज शर्मा, सोनू शर्मा (छदिया), मोहन लाल शर्मा और अश्वनी शर्मा ने बताया कि चुलकाना से भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन होते हुए छदिया तक जाने वाली करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबी सड़क मार्किट कमेटी द्वारा लगभग 58 लाख की लागत से एक सप्ताह पहले बनाई थी। निर्माण के कुछ ही दिन बाद सिंचाई विभाग के कर्मचारियों द्वारा पोकलेन मशीन चलाने के कारण सड़क का लगभग 100 मीटर हिस्सा टूट गया। अधिकारी अब इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
मार्किट कमेटी के एसडीओ खिलाड़ी त्यागी ने कहा कि सिंचाई विभाग ड्रेन पोकलेन मशीन से साफ कर रहा था। इससे सड़क क्षतिग्रस्त हुई है। जल्द ही सड़क की मरम्मत करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनीपत सिंचाई विभाग के जेई परवीन का कहना है कि यह ठेकेदार की गलती है और नई सड़क पर पोकलेन मशीन नहीं चलनी चाहिए थी। ठेकेदार की लापरवाही के चलते उसे हटा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें