फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बच्चों को रंग बिरंगे बुके व दीवार सजावट बनाना सिखाया

विज्ञापन
छावनी के सिख सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों के साथ कर्नल आरडी सिंह व स्टाफ सदस्य। स्कूल
विज्ञापन
अंबाला। इंटैक अंबाला की ओर से सिख सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लुप्तप्राय कला एवं शिल्प कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में इंटैक अंबाला के संयोजक कर्नल आरडी सिंह और विद्यालय प्रधानाचार्या सुखजिंद्र कौर भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

कला एवं शिल्प अध्यापिका ललिता चोपड़ा, दानिशा संसाधन व्यक्ति के तौर पर मौजूद रही। कार्यक्रम में बच्चों को तीन प्रकार की कला सिखाई गई, जिसमें बुके निर्माण, दीवार सजावट और राजस्थानी वादक कलाकार। विषय का चयन अक्तूबर में आने वाले दीपावली उत्सव को ध्यान में रखते हुए किया गया।
बच्चों को रंग-बिरंगे बुके और दीवार सजावट बनाना सिखाया गया, साथ ही राजस्थानी वादकों की आकृतियां भी बनवाई गईं। कचरे से सुंदर वस्तुएं बनाने की कला भी सिखाई गई। इस अवसर पर कक्षा आठवीं की रमनदीप, कक्षा छठी की मानवी, कक्षा सातवीं की अदिति को तृतीय पुरस्कार दिया गया, इसके अलावा गगनदीप, शिवम, गुरप्रीत और अनन्या को सांत्वना पुरस्कार दिया गया, विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संयोजक कर्नल आरडी सिंह ने विद्यालय और चेयरमैन जसमीत सिंह, प्रधानाचार्य सुखजिंद्र कौर का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें