जलमाना गांव में खेलते खिलाड़ी। स्रोत : पुलिस
पानीपत। पुलिस शहीदी दिवस और राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में जिला पुलिस द्वारा विभिन्न जागरूकता व खेल कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को विशेष खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने बताया कि डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में बच्चों की फुटबॉल प्रतियोगिता का रोमांचक मुकाबला हुआ। गांव जलमाना के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खेल भावना का परिचय दिया। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलकूद के प्रति प्रेरित करना और राष्ट्रीय एकता व पुलिस बल के बलिदान से अवगत कराना है।
12