- आईबीएल पब्लिक स्कूल में विकास कौशल मेले का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता और हुनर
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। आईबीएल पब्लिक स्कूल में शनिवार को अभिभावक-अध्यापक बैठक (पीटीएम) के अवसर पर विकास कौशल मेले का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने कौशल बोध और कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों ने कौशल विकास पुस्तकों पर आधारित गतिविधियों के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित की।
विद्यार्थियों ने बेकार से उपयोगी की अवधारणा के तहत अनुपयोगी वस्तुओं से सुंदर और उपयोगी उत्पाद तैयार किए। मेले में पहुंचे अभिभावकों ने बच्चों की कलात्मकता, मेहनत और हुनर की सराहना की। विद्यालय प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी, सचिव राजेश नागपाल, कोषाध्यक्ष अशोक मिगलानी, प्रधानाचार्या अमिता चोपड़ा और उपप्रधानाचार्या मीना तनेजा ने भी मेले का अवलोकन किया।
प्रधानाचार्या अमिता चोपड़ा ने कहा कि कौशल आधारित गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और व्यावहारिक ज्ञान बढ़ाती हैं। अनुपयोगी वस्तुओं का पुनः उपयोग बच्चों में पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के सदुपयोग की भावना विकसित करता है। मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक कौशल और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करना रहा।
15