फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लोकनृत्य के रंगों में सजी सांस्कृतिक विविधता, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में सद्भावना उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन, राजस्थान से असम तक की लोकसंस्कृति की दिखी झलक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में पर्यावरण अध्ययन विभाग द्वारा शनिवार को सद्भावना उत्सव : विविधता में एकता विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा चौथी और पांचवीं के विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्यों की लोकसंस्कृति और लोकनृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की।
प्रतियोगिता के लिए चौथी कक्षा के विद्यार्थियों को राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश, जबकि पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को असम, गुजरात, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की लोकनृत्य शैलियां आवंटित की गईं। कक्षा चौथी में बानी ने प्रथम, जीवा ने द्वितीय और मेहर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आस्था और कृतिका को सांत्वना पुरस्कार मिला। कक्षा पांचवीं में ध्रुविका प्रथम, शौर्य द्वितीय और परिशा तृतीय स्थान पर रही। हीरल और सानवी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्याध्यापिका डॉ. नीलम वत्स ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल विकसित करने के साथ विभिन्न राज्यों की संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना भी बढ़ाते हैं।
16
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें