समालखा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समालखा में सांस्कृतिक उत्सव मनाया जा रहा है। यह आयोजन 31 जुलाई तक होगा। इस दौरान बच्चों ने नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया।
सांस्कृतिक उत्सव में कक्षा 9-12 और कक्षा 6-8 के छात्रों ने इसमें बढ़ चढ़कर भाग लिया। लोक एकल नृत्य प्रतियोगिता में, 11वीं-ए से गुंजन और आठवीं-बी से इंदु ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। दोनों ने अपनी-अपनी श्रेणी में शीर्ष स्थान हासिल किया। लोक समूह नृत्य श्रेणी में कक्षा 9-12 की कशिश और समूह के साथ-साथ कक्षा 6-8 की मीनाक्षी अव्वल रही। रागिनी के पारंपरिक कला रूप को गुंजन ने जीवंत किया। स्किट प्रतियोगिता में कक्षा 9-12 से खुशी और समूह और कक्षा 6-8 से नेहा और समूह ने अपने मनमोहक प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्या दुर्गा देवी ने उनकी असाधारण प्रतिभा और समर्पण के लिए पुरस्कृत किया गया। शिक्षिका नीलम बतौर नोडल अधिकारी मौजूद रहीं।