फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बच्चे की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रेलवे स्टेशन पर माल गोदाम के पास दिल्ली-पानीपत लाइन पर बुधवार सुबह करीब पौने दस बजे ट्रेन की चपेट में आने से नौ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वह अपनी बहन के साथ रेलवे लाइन पार कर रहा था। जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


जीआरपी थाना प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि माल गोदाम के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत की सूचना मिली थी। जीआरपी टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। बच्चे की पहचान सत्यम (9) निवासी जिला रीवा मध्य प्रदेश के रूप में हुई। बच्चा अपनी मां सोनिया बंसल और बहन प्रियंका के साथ पानीपत में काम देखने लिए आए थे। काम न मिलने के कारण वापस जा रहे थे और माल गोदाम के पास रुके हुए थे। सत्यम और उनकी बहन रेलवे लाइन पार करते हुए प्लेटफार्म नंबर दो पर जा रहे थे। उनकी बहन ने रेलवे लाइन पार कर ली थी लेकिन सत्यम ट्रेन की चपेट में आ गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें