फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच जिलों के बाल कलाकार आज देंगे ऊर्जा संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
पानीपत। प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल का दौरा कर तैयारियों का निरक्षण करते हुए जिला कोऑर्डिनेटर प्रदी? - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। भाखड़ा बांध ब्यास मैनेजमेंट एवं शिक्षा विभाग हरियाणा के संयुक्त तत्वाधान में जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार के नेतृत्व व मार्गदर्शन में मंगलवार को प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल पानीपत में राज्य के पांच जिलों के छात्र ऊर्जा संरक्षण का संदेश देंगे। प्रतियोगिता के पांचों जिलों के कोऑर्डिनेटर कला अध्यापक प्रदीप मलिक ने प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल पानीपत का दौरा कर तैयारियों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अंजू गुप्ता ने बताया कि बीबीएमबी एवं शिक्षा विभाग हरियाणा की राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में करनाल, कैथल, पानीपत, जींद व सोनीपत जिले से प्रतिभागी छात्र-छात्राएं अपनी कला के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण का संदेश देंगे। विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं ताकि प्रतिभागियों का कोई असुविधा ना हो। विद्यालय स्टाफ सहयोग करेगा।
कोऑर्डिनेटर प्रदीप मलिक ने बताया कि ऊर्जा को भविष्य के लिए बचाना अति आवश्यक है। अनावश्यक बिजली खपत ना हो, इसके लिए आमजन को समझना होगा। इसी दिशा में बीबीएमबी हर वर्ष शिक्षा विभाग के साथ मिलकर राज्य स्तर पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन करती है। मलिक ने बताया कि इस प्रतियोगिता में छह सौ बच्चे भाग लेंगे। इस मौके पर प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के प्रशासक योगेश कुमार, आर्ट टीचर संदीप राठी, सीमा गांधी, प्रदीप कौशिक, रजनी कमल, सविता नरवाल, पूजा शर्मा, दीपक वर्मा, दीपक दूरेजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें