फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मुख्यमंत्री आज ई-बसों को दिखाएंगे हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को पुराने इलेक्ट्रिक डिपो का उद्घाटन करने के बाद यहीं से 80 लो फ्लोर ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद वे आर्य पीजी कॉलेज के एसी ऑडिटोरियम में जनसभा को संबोधित करेंगे।

अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे ने बुधवार को जिला सचिवालय सभागार स्थित अपने कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौसम को देखते हुए कार्यक्रम स्थल बदला गया है।
विज्ञापन


पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज और भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने भी कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि पुराना बस स्टैंड स्थित कार्यक्रम स्थल पर सफाई सहित सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। लोक निर्माण विभाग को छोटा मंच तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पुराना इलेक्ट्रिक डिपो का उद्घाटन करने के बाद वहीं से ई-बसों को रवाना करेंगे। इनमें पानीपत की 40 बसों के साथ पंचकूला, जगाधरी, सोनीपत और कुरुक्षेत्र जिलों की बसें शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें