पानीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जीटी रोड गोहाना रोड स्थित गोशाला के संचालन और गोसेवा के लिए 60 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की है। मंगलवार को विधायक प्रमोद विज ने गोशाला पहुंचकर यह सहायता राशि संस्था के पदाधिकारियों को सौंपी।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि गोसेवा से बड़ा कोई पुण्य का कार्य नहीं है। सरकार द्वारा गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए की गई यह वित्तीय मदद सराहनीय पहल है। यह गौसेवकों के लिए बेहद मददगार साबित होगी। उन्होंने सहायता राशि जारी करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। गोशाला के प्रधान रामनिवास गुप्ता, हरिओम तायल व अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी और विधायक प्रमोद विज का धन्यवाद व्यक्त किया।