समालखा। ग्रेटर नोएडा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित डीएवी ऑल स्कूल नेशनल वुशू चैंपियनशिप में चांद स्पोर्ट्स अकादमी समालखा की होनहार खिलाड़ी छवि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। छवि ने अंडर 40 किलोग्राम भार वर्ग में यह उपलब्धि दर्ज कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
अकादमी के कोच राजीव कुमार व रजनी देवी ने बताया कि 23 से 26 अक्तूबर तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से करीब 600 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में छवि ने अपने भार वर्ग में सभी प्रतिद्वंद्वियों को मात देकर पहला स्थान प्राप्त किया। गांव लौटने पर अकादमी के सदस्यों, ग्रामीणों एवं खेल प्रेमियों ने छवि का भव्य स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।