पानीपत। ठगों ने शेयर मार्केट में निवेश करने का झांसा देकर अंसल सुशांत सिटी निवासी व्यक्ति से तीन लाख रुपये की ठगी कर दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
अंसल सुशांत सिटी निवासी सतीश कुमार सेतिया ने बताया कि 26 फरवरी को उसने अपनी फेसबुक पर एक शेयर मार्केट का विज्ञापन देखा था। उसने विज्ञापन पर लिखे नंबर पर कॉल की। उन्होंने शेयर खरीदने पर मोटे मुनाफे के बारे में बताया। उसने उन लोगों के कहे अनुसार शेयर मार्केट में तीन लाख रुपये का निवेश कर दिया। उसको कॉल कर उन लोगों ने और भी पैसे मांगे। उसने इस बारे में अपने बेटे को बताया। उसने और पैसे जमा कराने से मना कर दिया। जांचने पर पता चला कि ठगों ने उसके साथ शेयर मार्केट के नाम पर ठगी की है। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी।