फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में एसडीएम बदले, अब विरेंद्र सिंह ढुल होंगे नए एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। यमुनानगर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त एवं 2019 बैच के एचसीएस अधिकारी विरेंद्र सिंह ढुल पानीपत के नए एसडीएम होंगे। बुुधवार को एक बार फिर से सरकार की ओर से जारी की गई आईएएस और एचसीएस अधिकारियों की लिस्ट में इनका नाम शामिल किया गया है। वहीं, इनकी जगह पर एक दिन पहले ही समालखा एसडीएम अश्वनी मलिक को पानीपत एसडीएम का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया था। इसके महज 24 घंटे भीतर ही जारी हुई इस लिस्ट में अश्वनी की जगह पर अब विंरेंद्र सिंह ढुल को पानीपत का एसडीएम नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार तक पानीपत के एसडीएम के पद पर धीरज चहल तैनात थे। मंगलवार को जारी लिस्ट में धीरज चहल का तबादला कर दिया गया था और पानीपत एसडीएम का अतिरिक्त कार्यभार समालखा एसडीएम अश्वनी मलिक को दिया गया। वहीं, बुधवार को फिर से अधिकारियों के तबादले की एक लिस्ट जारी हुई। जिसमें अश्वनी मलिक को दिए गए अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त करते हुए एचसीएस विंरेंद्र सिंह ढुल को पानीपत का नया एसडीएम बनाया है। 24 घंटे भीतर हुए इन तबादलों की सुर्खियां दिन भर शहर की सोशल मीडिया पर चलती दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें