फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 अधिकारियों और कर्मचारियों के बदले कार्यक्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रॉपर्टी टैक्स, एनडीसी और लीगल शाखा सहित कई विभागों में किया बदलाव
विज्ञापन

-कामकाज को सुचारू बनाने के लिए बांटे गए वार्ड, लापरवाही पर रहेगी नजर
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। नगर निगम के प्रशासनिक कामकाज को सुचारू, पारदर्शी और गति देने के उद्देश्य से निगम प्रशासन ने बड़ा फेरबदल किया है। निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने एक साथ 38 अधिकारियों, सहायकों, लिपिकों और तकनीकी कर्मचारियों के विभागों और जिम्मेदारियों में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल के तहत प्रॉपर्टी टैक्स (संपत्तिकर), जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, एनडीसी पोर्टल, लीगल शाखा और लेखा शाखा में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की नई तैनाती की गई है।
संपत्तिकर शाखा में वार्डों के अनुसार बांटे गए कर्मचारी
नगर निगम द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, संपत्तिकर शाखा में ऑनलाइन व ऑफलाइन फाइलों के निपटान (मेकर व चेकर) के लिए कर्मचारियों को अलग-अलग वार्डों का जिम्मा सौंपा गया है। लिपिक नितिन त्यागी को वार्ड 12 से 15, रेणुका को वार्ड 7 से 11, अंकुश को वार्ड 1 से 6, प्रियंका को वार्ड 19 से 22 और गुलशन को वार्ड 23 से 26 में संपत्तिकर से संबंधित मेकर का कार्य सौंपा गया है। इसके अलावा वार्ड 1 से 13 तक की नई व पार्ट आईडी मेकर का कार्य मनीष तथा वार्ड 14 से 26 का कार्य सुमित देखेंगे।
विज्ञापन


वहीं, अनिल (वार्ड 1 से 5), अमरीक (वार्ड 6 से 10), रज्जी (वार्ड 11 से 15), विनीत (वार्ड 16 से 20) और सचिन (वार्ड 21 से 26) को संपत्तिकर शाखा में चेकर के साथ संबंधित वार्डों के कर अधीक्षक और कोर्ट केसों के जवाब-दावे हस्ताक्षरित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

मौका रिपोर्ट और एनडीसी पोर्टल के लिए टीमें तैनात

नई आईडी, पार्ट आईडी, विकास शुल्क व मेकर द्वारा भेजी गई फाइलों की मौका रिपोर्ट (स्पॉट रिपोर्ट) तैयार करने के लिए कनिष्ठ अभियंता जयवीर के नेतृत्व में विक्रम राणा, ड्राफ्ट्समैन अभिषेक, नितेश, कनिष्ठ अभियंता कुलदीप, ड्राफ्ट्समैन जतिन छौक्कर और कनिष्ठ अभियंता सुशील कुमार को सभी 26 वार्डों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, एनडीसी पोर्टल पर प्राप्त होने वाले आवेदनों में इंतकाल, जमाबंदी व कोर्ट डिक्री की जांच व रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी पटवारी संदीप कुमार को दी गई है।
विज्ञापन


जन्म-मृत्यु और अन्य शाखाओं में भी नए फेरबदल

स्थापना शाखा से जितेंद्र (लेखाकार) को लेखा शाखा में भेजा गया है। सफाई निरीक्षक रिंकू को सॉलिड वेस्ट चार्जेस के आवेदनों का निपटान करने का काम मिला है। जन्म-मृत्यु शाखा में रसीद काटने और पोर्टल से संबंधित कार्यों के लिए दीपिका, अभिमन्यु और गुरमीत की तैनाती की गई है। इसके साथ ही आरटीआई (गैर-तकनीकी) और लीगल शाखा का कार्य लिपिक कपिल और रेखा रानी संभालेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें