फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सब्जी मंडी में आठ दुकानदारों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए नगर निगम ने शुक्रवार को अभियान चलाते हुए कार्रवाई की है। इसके लिए निगम की सफाई शाखा की टीम ने शहर की पुरानी सब्जी मंडी स्थित दुकानों पर छापा मारकर सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों की चेकिंग की। इस दौरान आठ दुकानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर उनके 25 हजार रुपये के चालान किए।
विज्ञापन

इस दौरान निगम की टीम ने करीब 10 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक को जब्त किया है। नगर निगम की सफाई शाखा के सफाई निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि उन्हाेंने कर्मचारियाें की टीम काे विशेष रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वालाेंं के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिम्मेदारी साैंप रखी हैं। इसी कड़ी में शहर में टीमें छापेमारी कर रही है। सफाई निरीक्षक विकास नरवाल ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री व खरीदारी का सबसे ज्यादा काराेबार सनाैली राेड एरिया और पुराना शहरी क्षेत्र में चलता है। सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर जुर्माना तो लगाया ही जाता है साथ में प्रतिबंधित सामान को भी जब्त किया जाता है। सफाई निरीक्षक परमजीत ने कहा कि इससे तीन दिन पहले भी मंगलवार को अभियान चला चुके हैं। उस दौरान दस दुकानों की जांच पड़ताल की थी। छह दुकानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर उनके करीब 25 हजार रुपये के चालान किए गए हैं। टीम में शामिल विक्रम ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शहर के दुकानदारों से अपील की है कि पर्यावरण को देखते हुए वातावरण को दूषित होने से बचाने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें