फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पुलिस चौकी से 500 मीटर की दूरी पर झपटी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर में अपराध का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार तड़के कृष्णपुरा चौकी से 500 मीटर दूरी पर एक बुजुर्ग महिला की डेढ़ तोले सोने की चेन झपट ली।
विज्ञापन

महिला ने हिम्मत दिखा एक झपटमार को पकड़ लिया। दूसरा आरोपी चाकू दिखा अपने साथी को महिला से छुड़वा कर फरार हो गया। कृष्णपुरा की हरी डेयरी की गली की कृष्णा ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह शनिवार सुबह करीब साढ़े छह अपने घर से काॅलोनी स्थित संजय पार्क में घूमने जा रही थी।
वह पार्क के पहले गली से मुड़ने लगी तो पीछे से मोटरसाइकिल पर दो लड़के आए और उससे रास्ता पूछने लगे। पीछे बैठे लड़के ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया और मेरे गले की चेन तोड़ ली। यह करीब डेढ़ तोले की थी।
विज्ञापन

उसने उस लड़के को पकड़ लिया तो मोटरसाइकिल सवार दूसरे लड़के ने उसे चाकू दिखा दिया। उसे जान से मारने की धमकी देकर उस लड़के को छुड़ा ले गया। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। सेक्टर-29 औद्योगिक ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें