फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीईटी : रोडवेज ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
- सभी क्लस्टर से सोनीपत के लिए सुबह चार बजे रवाना होंगी बस
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। सीईटी के लिए रोडवेज ने व्यापक तैयारी कर ली है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। ये नंबर 24 घंटे चालू रहेंगे। अभ्यर्थी बसों के लिए किसी प्रकार की जानकारी ले सकेंगे। वहीं रोडवेज बसें सभी 11 क्लस्टर से दोनों दिन तड़के चार बजे सोनीपत के लिए रवाना होंगी। रोडवेज की बस यात्रा नि:शुल्क रहेगी।
सीईटी 26 और 27 जुलाई को दोनों सत्रों में ली जाएगी। पानीपत के अभ्यर्थियों का सोनीपत में केंद्र दिया गया है। पानीपत डिपो ने यहां जाने के लिए जिले में 11 क्लस्टर बनाए हैं। इन क्लस्टर से रोडवेज की बस जाएंगी। ये क्लस्टर नया व पुराना बस अड्डा, समालखा, मतलौडा, इसराना, बापौली, कुराना, बबैल, चुलकाना, सनौली व उरलाना खुर्द में हैं। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बतायाा कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। डिपो महाप्रबंधक विक्रम कांबोज ने बताया कि बसों के लिए प्रबंध कर दिए हैं।
विज्ञापन



ये हैं हेल्पलाइन नंबर
पानीपत एसडीएम मनदीप कुमार ने बताया कि सीईटी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। ये 24 घंटे सुचारु रहेंगे। इनमें 0180-2951449, 0180-2951471, 0180-2951477, 0180-2951486, 0180-2951497 शामिल हैं।
विज्ञापन



ये सुविधा मिलेगी-
-महिला अभ्यर्थी एक पारिवारिक सदस्य के साथ भी फ्री बस सेवा का लाभ ले सकेंगी।
-दिव्यांग अभ्यर्थियों को घर से ही नि:शुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
-दूर दराज से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा के एक दिन पहले और एक दिन बाद भी यह सुविधा दी जाएगी।
-रात्रि विश्राम के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवासीय व्यवस्था की जाएगी।
यहां करा सकते हैं पंजीकरण
अभ्यर्थियों को बस यात्रा के लिए पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद ही आवश्यकता अनुसार बस सेवाओं को लगाया जाएगा। ऑनलाइन अग्रिम सीट बुकिंग के लिए लिंक: एचटीटीपीएस://एचएआरटीआरएएनएसडॉटजीओवीडॉटइन/एडवांस-बुकिंग-फॉर-सीईटी-2025/ पर पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें