फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिला परिषद की सीईओ ने विकास योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. किरण सिंह ने वीरवार को डीआरडीए की बैठक ली। जिसमें जिला स्तर पर मनरेगा योजना के अंतर्गत ग्रामीण विकास विभाग, हरियाणा, चंडीगढ़ द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में आईईसी के तहत जारी केलेंडर अनुसार खंड और ग्राम पंचायत स्तर पर निर्धारित गतिविधि कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डॉ. किरण सिंह ने बताया कि अधिकारियों को योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए और कार्य करने की आवश्यकता है। मनरेगा से संबंधित अधिकारी व कर्मचारी अपने विकास क्षेत्रों में मनरेगा योजना के तहत जारी प्रति माह कैलेंडर के अनुसार फोटो, वीडियो और गतिविधियां करवाना सुनिश्चित करें। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में संचालित की जारी योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करना है ताकि लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके। इस अवसर पर डिप्टी सीईओ कंचन लता, मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी रणसिंह वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें