फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाना आरओबी का काम शुरू, रास्ता किया बंद

विज्ञापन
Celebrating ROB work started, road closed - फोटो : Panipat
विज्ञापन
समालखा। गांव मनाना से बीएड कॉलेज पर बनने वाला रेलवे के ओवरब्रिज का काम शुरू हो गया है। इसके लिए मनाना-बीएड कॉलेज रोड पर रास्ते को बंद कर दिया गया है। दूसरी तरफ मनाना-समालखा रेलवे रोड का काम अधर में होने के कारण गांव मनाना के ही इस रास्ते पर बसे कई गांवों के लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। आरोप है कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारी इस बारे में टालमटोल करने में लगे हैं।
विज्ञापन

जीटी रोड से गांव मनाना को जोड़ने वाले रोड पर गांव के पास बनी रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाना है। इस आरओबी का डिजाइन रेलवे ने इस तरह से तैयार किया है कि नीचे से हलके वाहनों जैसे कार, बुग्गी, बाइक आदि के लिए कम ऊंचाई वाला सब-वे (लिमिट हाईट सब-वे) होगा और उसके ऊपर रेलवे ट्रैक होगा। इसके बाद रेलवे ओवर ब्रिज बनाया जाएगा। अभी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने इस पर काम शुरू कर दिया है। इस आरओबी के साथ ही गांव दिवाना के पास बनाए जाने वाले आरओबी पर करीब 17.50 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
- यह निर्माण किया जाएगा
अंडर पास (लिमिटेड हाईट सब-वे) के लिए 37 मीटर का स्पैन रेलवे ट्रक पर आएगा और उसके साथ ही 19.280 मीटर का एक दूसरा स्पैन आएगा। इसके बाद अप्रोच रोड बनाने का काम पीडब्ल्यूडी द्वारा किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी करीब 790 मीटर की अप्रोच रोड बनाएगा। जिसमें गांव की तरफ 368.92 मीटर तथा जीटी रोड की तरफ 364.71 मीटर होगी। अप्रोच रोड पर करीब 17.29 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

यह होगा लाभ
लिमिट हाईट सब-वे (एलएचएस) के निर्माण से फाटक पार नहीं करना होगा। फाटक बंद होने से लोगों को घूमकर नहीं आना होगा। आरओबी से भारी वाहन भी आसानी से जा सकेंगे। रेलवे द्वारा बनाया जा रहा ये डिजाइन हरियाणा में अपनी तरह का दूसरा है। इससे पहले सोनीपत में भी इसी आधार पर आरओबी का निर्माण किया गया है। इस आरओबी के बनने के दौरान सड़क बंद होने से ग्रामीणों को होने वाली परेशानी को देखते हुए डायवर्जन बनाया जाना था। इसके लिए टेंडर हो चुका है और इसी के अंतर्गत मनाना-समालखा रोड को चौड़ा भी किया जाना है। करीब एक वर्ष से काम अधर में होने के कारण मनाना सहित आसपास के अन्य गांवों से आने-जाने वाले ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। गांव निवासी राजेंद्र, विकास, काला, राजेश, कुलदीप आदि का कहना है कि पीडब्ल्यूडी का ठेकेदार ग्रामीणों की समस्या नहीं सुन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें