फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को रिसर्च का अवसर देगा सीबीएसई, बोर्ड ने शुरू किया लर्निंग फ्रॉम प्रैक्टिशनर कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) देशभर के शिक्षकों को अनुसंधान (रिसर्च) करने का अवसर प्रदान करने जा रहा है। सीबीएसई ने इसके लिए लर्निंग फ्रॉम प्रैक्टिसनर्स कार्यक्रम शुरू किया है। बोर्ड की इस पहल के तहत सीबीएसई से संबद्ध स्कूल शिक्षक अपने काम को साझा करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षकों को अनुदान और मेंटरशिप सहायता भी प्रदान की जाएगी। अपने अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षकों को एक साल की अवधि में तीन किस्तों में 25 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम को शुरू करने के पीछे बोर्ड का उद्देश्य मेंटरशिप के नेटवर्क के साथ अनुदान और सहायता प्रदान करके सर्वश्रेष्ठ नवाचारों का चयन करना और उनका समर्थन करना है। इस कार्यक्रम के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। इच्छुक व्यक्ति अपने प्रस्ताव जमा कर सकते हैं।
सीबीएसई ने लर्निंग फ्रॉम प्रैक्टिसनर्स कार्यक्रम शुरू किया है। इससे शिक्षकों को रिसर्च करने का अवसर मिलेगा। आवेदन के तहत आने वाले उस प्रस्ताव को वरीयता दी जाएगी जो सीधे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप होंगे। सीबीएसई को उम्मीद है कि आवेदकों ने शिक्षा से जुड़ी चुनौतियों के बारे में शोध होगा। इस कार्यक्रम के तहत जो शिक्षक चयनित होंगे, उन्हें एक वर्ष में तीन किस्तों में कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए 25 हजार रुपये का अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विनीता तोमर, जिला कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें