पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र में अज्ञात शरारती तत्वों ने गोवंश पर डीजल डालकर आग लगा दी। आग का गोला बने गोवंश ने गलियों में दौड़ लगा दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया।
सूचना पर गोरक्षा दल के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने जांच शुरू कर दी। गोरक्षक दल के सदस्य विक्की, विशाल ने बताया कि मंगलवार रात को उन्हें सूचना मिली थी कि गोवंश पर डीजल डालकर आग लगा दी, वह तुरंत ही मौके पर पहुंचे और कंबल व पानी डालकर आग को बुझाया, इसका वीडियो भी बना लिया। उन्होंने तुरंत ही पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। विक्की ने बताया कि वह वीरवार को थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग करेंगे। संवाद