फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: व्यापारी के बंद मकान से नकदी और गहने चोरी

Sat, 03 Jan 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मलिक एन्क्लेव में स्पेयर पार्ट व्यापारी के बंद मकान से 90 हजार की नकदी और सोने व चांदी के गहने चोरी कर लिए गए। मकान मालिक उस समय परिवार सहित हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर गया था। थाना चांदनी बाग पुलिस ने इसमें चोरी की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

यमुना एन्क्लेव के दीपक गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) में ट्रकों के स्पेयर पार्ट्स का व्यवसाय करते हैं। उनका परिवार 24 दिसंबर 2025 को घर को ताला लगाकर बिलासपुर चला गया था। वे एक जनवरी की शाम करीब सात बजे अपने घर लौटे थे। उनको कमरे का सामान बिखरा हुआ मिली और मकान के साथ गैलरी की खिड़की की ग्रिल उखाड़ी गई थी। मकान से 90 हजार रुपये नकद, एक तोले सोने की बाली, चांदी की दो पाजेब और दो सिक्के चोरी मिले हैं। थाना चांदनी बाग पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि पुलिस ने दीपक की शिकायत पर बीएनएस की धारा 305 और 331(4) में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। आरोपियों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें