फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। रविवार को यातायात पुलिस ने जांच के दौरान थाना शहर, थाना औद्योगिक सेक्टर-29 व थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-44 पर लापरवाही व गलत लेन में वाहन चलाते पाए जाने पर दो ट्रक व दो कैंटर चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


यातायात डीएसपी सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि जिले में सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। वाहन चालकों द्वारा लेन ड्राइविंग का उल्लंघन करने और सड़क पर बिना वजह खड़े वाहन हादसों का कारण बनते हैं। नेशनल व स्टेट हाईवे पर सड़क हादसों से होने वाले जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। ज्यादातर हादसे भारी वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से होते हैं। एक लापरवाही से कई परिवार बर्बाद हो जाते हैं। आए दिन सड़क हादसों में लोगों की मौत हो रही है। हमें यातायात के नियमों का पूर्ण ज्ञान होना चाहिए। रविवार को चार वाहन चालकों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें