समालखा। एक ब्यूटी पार्लर संचालिका इंस्टाग्राम के माध्यम से ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। वह लगभग 52 हजार रुपये गवां बैठी। पीड़िता के पति अमन ने बताया कि उनकी पत्नी ने इंस्टाग्राम के माध्यम से लगभग 11 सौ रुपये का सामान मंगवाया था। जिसमें उनकी पत्नी ने 11सौ रुपये पेमेंट की लेकिन उनकी तरफ से मैसेज आया कि एक रुपया ज्यादा पेमेंट कर दी है। दोबारा पेमेंट कीजिए और दोबारा उनके खाते में पेमेंट जमा कर दिए। इसी तरह वह उनके जाल में फंस गई और लगभग 52 हजार रुपये की राशि ऑनलाइन खरीदारी के माध्यम से गवां बैठी। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर थाना में ऑनलाइन की है।