फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार-सनौली रोड जाम करने पर आठ नामजद समेत 30 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बापौली। मारपीट के एक महीने बाद युवक की मौत होने पर मंगलवार को हरिद्वार रोड जाम करने के मामले में आठ नाम समेत 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सनौली थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पत्थरगढ गांव निवासी मृतक 20 वर्षीय मंजीत के शव को हरिद्वार रोड पर परिजनों समेत 25 से 30 लोगों ने जाम लगाया था। इससे दोनों तरफ का आवागमन बंद हो गया था। आम जन को परेशानी का सामना करना पड़ा था। जांच में पता चला कि सोनू, राजू, बिट्टू, संदीप, ईश्वर, सत्यवान, कोकी और गोपाल निवासी पत्थरगढ़ सहित करीब 30 लोगों ने जाम लगाया था। इनको नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ रोड जाम करने का मामला दर्ज किया गया है। सनौली थाना प्रभारी नवीन शर्मा से बताया कि पुलिसकर्मी की शिकायत पर आठ नामजद सहित करीब 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें