फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में बाइक और ट्रक भिड़ंत का मामला: जूता विक्रेता की मौत के बाद मौसेरी बहन की भी मौत, मौसी की हालत गंभीर

Tue, 17 Oct 2023 01:06 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

राजकरण सोमवार को बाइक पर सवार होकर मामा के गांव गवालड़ा से अपनी मौसी गीता उसकी बेटी काजल को बाइक पर बैठा कर वापस पानीपत आ रहा था। फ्लाइओवर के ऊपर पहुंचे तो उनके आगे तेज गति से चल रहे कैंटर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे कारण एक्सीडेंट हो गया। 
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत में जीटी रोड पर सोमवार दोपहर को सड़क हादसे में जूता विक्रेता की मौत के बाद मंगलवार को मौसेरी बहन की भी मौत हो गयी है। वहीं जूता विक्रेता की मौसी की हालत गंभीर बनी हुई है। एक साथ दो की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद से आरोपी ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार है।

विज्ञापन


सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी शिकायत में कांता देवी ने बताया कि वह सैनी कॉलोनी की रहने वाली है। उसका बेटा राजकरण(27) सोमवार को अपनी बाइक पर सवार होकर अपने मामा के गांव गवालड़ा गया था। जहां से दोपहर को वह अपनी मौसी गीता(42) निवासी धोबी घाट चांद सराय करनाल और उसकी बेटी काजल(17) को बाइक पर बैठा कर वापस पानीपत आ रहा था। जब वे सिवाह गांव के सामने जीटी रोड पर फ्लाइओवर के ऊपर पहुंचे तो उनके आगे तेज गति से चल रहे कैंटर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे उसके बेटे का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी बहन और भांजी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनमें काजल की  मंगलवार को मौत हो गई। 

शादी की तैयारियों में जुटा था परिवार
परिजनों ने बताया कि राजकरण(25) तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसका एक माह पहले ही रिश्ता तय हुआ था। अब अगले माह दीवाली पर उसकी शादी होनी थी। घर के सभी सदस्य तैयारियों में जुटे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें