फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मारपीट के मामले में एसआई पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा पुलिस में तैनात एसआई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सेक्टर-13/17 पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मारपीट में घायल महिलाओं के परिजनों का कहना है कि एक जनप्रतिनिधि द्वारा इस मामले में समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। उनका कहना है अधिकारियों से मिलकर एसआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। उधर, एसआई पक्ष की और से भी दूसरे पक्ष के खिलाफ थाने में शिकायत दी गई है।
विज्ञापन

थाना सेक्टर-13/17 के पलहेड़ी गांव निवासी पूजा ने थाने मुकदमा दर्ज कराया गया था। उनका कहना था कि उनके गांव के चंदन और मोहित ने रास्ता रोकर उसके और उसके पति के साथ मारपीट की थी। आरोप था कि दोनों ने उनके पर लोहे की रॉड और डंडे से वार किए थे। जिससे वह घायल हो गए थे। इसके बाद चंदन ने धमकी दी थी कि वह हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर है और उसका कुछ नहीं बिगड़ सकता। इसके बाद पुलिस ने आरोपी चंदन और उसके साथी मोहित के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उधर, पूजा के पति संदीप का कहना है कि इस मामले में उन पर फैसले का दबाव बनाया जा रहा है। एक जनप्रतिनिधि द्वारा लगातार इस मामले में फैसले का दबाव बना रहे हैं। संदीप ने बताया कि समाज के लोगों के साथ मिलकर जनप्रतिनिधि से भी मुलाकात की जाएगी। साथ ही पुलिस अधिकारियों से भी कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

-
दूसरे पक्ष ने भी दी शिकायत
मारपीट के मामले में एसआई पक्ष ने भी दूसरे पक्ष के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। पुलिस उनकी शिकायत पर भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन
महिलाओं के साथ मारपीट के मामले में एसआई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था। दूसरे पक्ष की भी शिकायत आई है। प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-राकेश कुमार, प्रभारी थाना सेक्टर-13/17
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें