फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार तीन युवकों ने प्रवासी युवक का किया अपहरण, तीन घंटे बाद खेत में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। कार सवार तीन युवकों ने शनिवार को एक प्रवासी युवक का अपहरण कर लिया। शामली जाने के लिए रास्ता पूछने आए प्रवासी युवक को बदमाश कार में भर ले गए। एक ठिकाने पर ले जाकर 30 हजार रुपये की मांग की लेकिन रकम न दे पाने के कारण तीन घंटे तक बंधक बनाए रखने के बाद उसे मारपीट कर समालखा के पास खेत में फेंक कर चले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

समालखा थाने की पुलिस को दी शिकायत में शामली के गांव किवाना निवासी हर्षित मलिक ने बताया कि वह समालखा में किराए पर रहता है। यहीं पर निजी कंपनी में काम करता है। 28 अप्रैल को वह अपने दोस्त शामली निवासी अर्जुन देशवाल के साथ उसकी कार में सवार होकर मुरथल सुखदेव ढाबा पर खाना खाने गया था। रात करीब 12 बजे खाना खाकर लौटते समय समालखा में एक पेट्रोल पंप के पास आई-10 कार में सवार तीन युवकों से शामली जाने के लिए रास्ता पूछने लगा। इस दौरान एक युवक कार से नीचे उतरा और पिछली खिड़की खोलकर उसे कार में धक्का दे दिया। इसके बाद तीनों उसका अपहरण कर ले गए। तीनों उसे किसी दफ्तर में ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की। तीनों एक दूसरे को राकेश, मोहित और अंकित नाम से पुकार रहे थे। अंकित दिव्यांग है। जिस युवक ने उसे खींच कर नीचे उतारा था, उसका नाम मोहित बताया जा रहा था। तीनों आरोपियों ने उससे 30 हजार रुपये की मांग की। इसके बाद वे उसे फिर से कार में डालकर समालखा पुल की ओर ले गए और फेंक कर फरार हो गए। हर्षित का कहना है कि तीनों ने उसे करीब तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें