फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से कार सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गांव सिवाह के पास दिल्ली से शादी से लौट रहे युवकों की कार को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार एक युवक की मौत हो गई। आरोपी चालक मौके पर पिकअप छोड़कर भाग हो गया। सेक्टर-29 इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर पिकअप को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी सुभाष चंद ने बताया कि वह पेशे से ट्रेडर हैं। अपने ममेरे भाई सेक्टर 13-17 निवासी तारक गर्ग के साथ दिल्ली के रिश्तेदारी में दिल्ली के गीता सरोवर होटल में आयोजित शादी समारोह में गया था। बुधवार रात को वहां से पानीपत लौट रहे थे। वह कार चला रहे थे। गांव सिवाह के पास एक पिकअप ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में तारक गंभीर रूप से घायल हो गया। तारक को घायल अवस्था में बिशनस्वरूप कॉलोनी स्थित निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें