फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: समाजसेवी ने मां की स्मृति में कराया शेड का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बेसहारा गोवंश उपचार समिति द्वारा चिकित्सालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमे बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे समाजसेवी जगपाल जौरासी ने शहर की सड़कों पर दुर्घटनाग्रस्त गोवंश के उपचार के लिए संचालित चिकित्सालय में एक विशाल शेड के साथ-साथ एक्सरे रूम व मेडिकल स्टोर का निर्माण कराकर प्रबंधक समिति को समर्पित किया है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने खर्चे पर चिकित्सालय में 24 घंटे सेवाएं देने वाले एक पशु चिकित्सक की व्यवस्था भी की है। समाजसेवी जगपाल जौरासी ने बताया कि वह यह सेवा कार्य अपनी स्वर्गवासी मां चंद्रो देवी की स्मृति में करा रहे हैं। इस मौके पर बेसहारा गोवंश उपचार समिति के महासचिव एडवोकेट सुधीर कुमार, रणधीर फौजी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें