फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गांव सिवाह के पास रविवार सुबह 9 बजे सड़क हादसे में ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार में आ रहे कार चालक ने ऑटो को पीछे से टक्कर मारी, जिससे ऑटो असंतुलित होकर नाले की दीवार से टकरा गया। नाले की दीवार में ऑटो सवार युवक का सिर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी शिकायत हलीम पुत्र अकीन ने बताया कि वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के गांव मनीढागी का रहने वाला है। हाल में पानीपत के कच्चा कैंप में रहता है। वह रविवार सुबह 9 बजे सेक्टर 29 स्थित फ्लोरा चौक से ऑटो में सवार होकर गांव सिवाह जा रहा था। उससे अगले ऑटो में जाकिर हुसैन बैठा था। जब वह टाटा मोटर के सामने पहुंचे तो इसी बीच एक सफेद रंग कार चालक तेज रफ्तार में आया और जाकिर हुसैन वाले ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और ऑटो नाले से टकरा गया। जिस वजह जाकिर हुसैन का सिर नाले की दीवार में जाकर लगा। जाकिर की मौके पर ही मौत हो गई। वह किसी तरह ऑटो से बाहर निकला।
मौके का फायदा उठाकर आरोपी हुआ फरार
प्रत्यक्षदर्शी हलीम ने बताया कि जब ऑटो से बाहर निकला तो आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। जिस वजह वह आरोपी की गाड़ी का नंबर नोट नहीं कर सका। अंत में उसने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी, सूचना मिलते ही डायल 112 और सेक्टर 29 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- अंकित कुमार, सेक्टर 29 थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें