फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल सवार श्रमिक को कार ने मारी टक्कर, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 29 पार्ट वन स्थित फैक्टरी से काम कर गांव सिवाह में अपने घर लौट रहे साइकिल सवार श्रमिक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। ऑटो में जा रही उसकी पत्नी ने गंभीर रूप से घायल पति को सिवाह गांव के पास एक निजी अस्पताल में भिजवाया। श्रमिक की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव सिवाह निवासी बबली ने बताया कि वह और उसका पति जसवीर सेक्टर 29 पार्ट वन में एक फैक्टरी में काम करते हैं। शनिवार शाम को वह फैक्टरी से घर लौट रहे थे। पति जसवीर साइकिल पर था और वह ऑटो से घर जा रही थी। पीर के सामने पानीपत की ओर से जा रही कार ने पीछे से साइकिल को टक्कर मार दी। कार चालक वहां से फरार हो गया। ये हादसा उसकी आंखों के सामने हुआ। पुलिस से मांग है कि आरोपी को जल्द पकड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें