नेशनल हाईवे पर कार में लगी आग। संवाद
- फोटो : Archive
सनौली। नेशनल हाईवे 709 एडी पर बुधवार देर रात छाजपुर गांव बाईपास के पास चलती कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। इंजन से धुआं उठता देख कार चालक ने समय रहते कार रोक कूदकर अपनी जान बचाई।
शोंधापुर निवासी कुलदीप सैनी ने पुलिस को बताया कि वह अपने दो दोस्तों के साथ हरिद्वार से वापस आ रहे थे। नेशनल हाईवे सड़क पर छाजपुर बाईपास के पास अचानक कार के इंजन में धुआं उठने लगा। खतरा भांपते ही उन्होंने कार सड़क पर ही रोक दी। सभी कार सवारों ने कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। दमकल की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी जल चुकी थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू किया। संवाद