फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्राले में पीछे से घुसा कैंटर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर बीबीएमबी फ्लाइओवर के पास कैंटर की पीछे से ट्राले के साथ टक्कर हो गई। इस हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक के शव क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। शनिवार को थाना सेक्टर-29 पुलिस टीम ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पंजाब के तरनतारण निवासी दिलबाग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कैंटर पर परिचालक और अमृतसर निवासी राजू कैंटर पर चालक था। शुक्रवार को वह दिल्ली से कपड़ा लोड कर अमृतसर के लिए निकले थे। रात को करीब दो बजे पानीपत में जीटी रोड पर बीबीएमबी फ्लाइओवर पर उनके सामने चल रहे एक ट्राले ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे कैंटर पीछे से ट्राले में घुस गया। इस हादसे में कैंटर का चालक राजू गंभीर रूप से घायल हो गया और ट्राले में ही फंस गया। हादसे की सूचना पर पहुंची सेक्टर-2क्की पुलिस ने क्रेन की मदद से राजू के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने परिचालक दिलबाग की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें