फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लीच हाउस के खिलाफ अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सवा साल के बाद हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दोबारा ब्लीच हाउस पर कार्रवाई शुरू कर दी है। अवैैध रूप से जिले में चल रहे 150 से अधिक ब्लीच हाउस पर दोबारा कार्रवाई की जाएगी। दिसंबर 2020 से फरवरी 2021 तक एचएसपीसीबी ने 130 ब्लीच हाउस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया था।
विज्ञापन

बिजली निगम को इनके कनेक्शन काटने व जिला योजनाकार विभाग को इनको ढहाने के लिए कहा गया था। तीनों विभागों में तालमेल के अभाव ये कार्रवाई नहीं हुई। अब दोबारा ब्लीच हाउस के मालिकों ने सील तोड़कर काम शुरू कर दिया है। अब बोर्ड इन ब्लीच हाउस को सील कर रहा है। बुधवार को भी निंबरी व गांव जालपाड़ में सात ब्लीच हाउस को सील कर इन्हें क्लोजर नोटिस दिया गया है। अब सोमवार से दूसरे ब्लीच हाउस पर कार्रवाई शुरू होगी।
किसी भी ब्लीच हाउस के पास नहीं एनओसी
जिले में 130 से अधिक ब्लीच हाउस अवैध रूप चल रहे हैं। इनके कारण भूजल भी खराब हो रहा है। अधिकतर ब्लीच हाउस इसराना व बापौली क्षेत्र में हैं। इनमें किसी के पास प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी नहीं है।
विज्ञापन

बार-बार सील करने पर चल रहे ब्लीच हाउस : क्षेत्रीय अधिकारी
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कमलजीत सिंह ने बताया कि इन ब्लीच हाउस को बोर्ड की टीम कईं बार सील कर चुकी है। ब्लीच हाउस के मालिक सील को तोड़कर फिर से ब्लीच हाउस चला लेते हैं। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ बिजली वितरण निगम को बिजली कनेक्शन काटने के लिए कहा गया है। कनेक्शन कटने के बाद ये उद्योग नहीं चल पाएंगे। उन उद्योगों पर भी बोर्ड ध्यान दे रहा है। जो एक स्थान पर सील हो जाते हैं बाद में दूसरे स्थान पर जाकर किराये पर जमीन लेकर चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें