फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बातों में उलझाकर कानों की बाली और पांच हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना चांदनी बाग क्षेत्र के सेक्टर-12 में तीन युवकों ने मिलकर एक महिला को अपने झांसे में लेकर सोने की बाली, चांदी की पायल, अंगूठी व पांच हजार रुपये की नकदी ठग ली। महिला ने थाने में शिकायत कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुटानी रोड निवासी महिला चंदा ने बताया कि वह सेक्टर-12 में काम करती हैं। सोमवार को वह काम खत्म कर दोपहर 11 बजे अपने घर वापस जा रही थी। उसी समय उसे रास्ते में तीन युवक मिले। युवकों ने उसे रास्ता पूछने के बहाने अपनी बातों में उलझा लिया। इसके बाद युवकों ने उसके कानों की बाली, चांदी की पायल, अंगूठी और पांच हजार रुपये अपने हाथ में ले लिए। कुछ देर बाद एक-एक कर तीनों युवक वहां से भाग गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें