फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बीईओ ने निजी स्कूलों का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। खंड शिक्षा अधिकारी सरिता ने विद्यार्थियों की किताब-कापी सहित एसएलसी की समस्याओं के लिए निजी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। कमियां पाई जाने पर स्कूल संचालकों को चेतावनी दी और कार्रवाई करने की चेतावनी दी। स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें पढ़ाने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही गैर मान्यता के स्कूलों को मान्यता लेने सहित पास के सरकारी स्कूलों में बच्चों का दाखिला कराने के निर्देश दिए। अधिकारी के निरीक्षण से स्कूल संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

समालखा शास्त्री काॅलोनी में आठवीं कक्षा के एक छात्र ने शिक्षा विभाग में शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया कि निजी स्कूलों में एनसीईआरटी की बजाय निजी प्रकाशकों की पुस्तक लगवाई जा रही हैं। ये किताब काफी महंगी है। वहीं कई स्कूल बिना मान्यता चल रहे हैं। बीईओ सरिता ने इसके आधार पर स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारी को मामले से अवगत कराया जाएगा। स्कूलों की जांच चलती रहेगी। बच्चों के भविष्य के साथ किसी को खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले भी निजी स्कूलों की जांच की गई थी। इनमें कई गैर मान्यता के मिले थे। साथ ही कुछ स्कूल मान्यता से ऊपर वाले कक्षाओं के बच्चों को पढ़ा रहे थे। कमरे छोटे है एक स्कूल पर तो ताला लटका मिला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें