फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 की वजह से भुगतान न होने का झांसा देकर कारोबारी को लगाया 79 लाख का चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड-19 के कारण माल की आपूर्ति का भुगतान न होने का झांसा देकर एक कारोबारी को मैनेजर और उसकी पत्नी ने 79 लाख रुपये का चूना लगा दिया। जबकि मैनेजर और उसकी पत्नी ने फर्जी बिल देकर अपने खाते में एक करोड़ रुपये का भुगतान करा लिया। इसका पता तब चला जब इंडस्ट्रियल कूलर आयात कर बेचने वाले कारोबारी ने खुद अपने ग्राहकों से बात की और उन्होंने बताया कि वे तो बहुत पहले ही भुगतान कर चुके हैं। इसके बाद कारोबारी ने थाना चांदनीबाग में शिकायत देकर मैनेजर और उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सेक्टर-25 निवासी उद्यमी राकेश भाटिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी स्टार कूलर प्राइवेट लिमिटेड फर्म है। चीन से इंडस्ट्रियल कूलर आयात कर भारत के विभिन्न राज्यों में बेचते हैं। उसके पास सेक्टर-11-12 निवासी आशीष रातरा मैनेजर के तौर पर काम करता था। आशीष दिसंबर 2016 से मार्च 2021 तक बतौर मैनेजर के पद पर कार्यरत था। सारा लेनदेन वो ही देखता था। उसने अपनी पत्नी शिवानी रातरा के साथ एक करोड़ रुपये के फर्जी बिल देकर ग्राहकों से 79 लाख रुपये ले लिए। ग्राहकों से 58 लाख रुपये आशीष ने अपने और 21 लाख रुपये का भुगतान पत्नी शिवानी के खाते में कराया। जब ग्राहकों से भुगतान नहीं होने की बात आशीष से की तो उसने कहा कि कोविड-19 की वजह से ग्राहक भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। फिर भी भुगतान नहीं होने पर ग्राहकों से संपर्क किया तो पता चला कि उनकी ओर से आशीष और उसकी पत्नी के खातों में भुगतान कर दिया गया है।
आत्महत्या करने की धमकी देने का आरोप
कार्यालय में आशीष की सीट और दराज की तलाशी लेने पर बैंक स्टेटमेंट मिले, जिससे 79 लाख रुपये आशीष की ओर से उसके व उसकी पत्नी के खाते में जमा कराए जाने की पुष्टि हो गई। आरोप है कि जब अशीष से रकम लौटाने के लिए कहा गया तो उसने धमकी दी कि अगर दबाव बनाया तो वह आत्महत्या कर लेगा और कारोबारी को जेल भिजवा देगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी की शिकायत पर मैनेजर आशीष और उसकी पत्नी शिवानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें