फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर 12 की मदर टेरेसा मार्केट में अभी जमा बरसाती पानी, दुकानदारों में रोष

विज्ञापन
वार्ड नंबर 12 की मदर टेरेसा मार्केट में भरा बरसाती पानी। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
गृहमंत्री अनिल विज प्रदेश के सभी नगर निगम, पालिकाओं, परिषदों को जलभराव की निकासी के सख्त निर्देश दे चुके हैं, लेकिन पानीपत निगम के अधिकारियों पर उनके दिए गए निर्देशों का कोई फर्क नहीं पड़ता। ग्रामीण क्षेत्र तो दूर की बात शहर के मुख्य क्षेत्र से भी अब तक बरसाती पानी की निकासी नहीं हो पाई है। हुडा सेक्टर 12 के मेन मदर टेरेसा मार्केट में अभी तक बरसाती पानी जमा है। यहां से सभी सेक्टर वासी अपनी जरूरत का सामान लेने आते हैं, जिनको पानी के बीच से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

वहीं, दुकानदारों में भी इससे भारी रोष बना हुआ है। इसकी शिकायत दुकानदार पार्षद से लेकर शहरी विधायक तक को कर चुके हैं। उनके द्वारा भी मामला निगम अधिकारियों के संज्ञान में लाया जा चुका है, लेकिन अधिकारियों पर किसी के आदेशों का कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। दूसरी ओर पार्षद शंकुतला गर्ग ने इस समस्या से निगम अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया। यहां जमा पानी की फोटो व वीडियो बनाकर अधिकारियों को भेजी। इसके बाद भी अधिकारी निकासी का प्रबंध नहीं करवा पाए।
दुकानदारों से बातचीत
हर साल होता है जलभराव
मार्केट में थोड़ी सी भी बारिश होते ही पानी भर जाता है। यह जलभराव हर साल बरसाती सीजन में होता है। इसका आज तक समाधान नहीं हो पाया है। इससे दुकानदार व ग्राहकों को काफी परेशानी होती है। -दीपक
विज्ञापन

सीनियर डिप्टी मेयर तक आए थे
दुकानदारों की परेशानी जानने के लिए सीनियर डिप्टी मेयर तक आए थे। उनको भी दुकानदारों ने एकजुट होकर समस्या से रूबरू करवाया था। इसके बाद भी निगम ने उनकी समस्या का समाधान नहीं किया। -सुरेश खुराना
रोजाना पानी से गुजरना पड़ता है
हर साल बारिश के सीजन में जलभराव होना लाजमी है। इससे हर बार लोगों को इस बरसाती पानी से गुजरना पड़ता है। निगम की लापरवाही दुकानदारों और सेक्टर वासियों पर हर बार भारी पड़ती है। -नितिन
समाधान नहीं हुआ तो होगा प्रदर्शन
नेताओं व अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है। अब निगम को दुकानदार चेतावनी देते हैं कि अगर निकासी का प्रबंधन नहीं किया गया तो वे धरना-प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। -मुकेश गोयल, प्रधान, सेक्टर 12 मार्केट
कई बार अधिकारियों को बताया जा चुका है, लेकिन अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। अबकी बार इस मुद्दे को निगम सदन में रखते हुए अधिकारियों से जवाब तलब किए जाएंगे। लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

शकुंतला गर्ग, पार्षद, वार्ड नंबर 14
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें