फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: घर में घुसकर कारोबारी दंपती पर हमला, पत्नी को लगे 15 टांके

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। पॉश कॉलोनी टीडीआई में कारोबारी गौरव खन्ना और उनकी पत्नी रेणू पर शुक्रवार सुबह छह बजे चाकू से हमला कर दिया। उनकी पत्नी की गर्दन में चाकू लगा है। उन्हें 15 टांके आए हैं। आरोपी पिस्तौल लहराते हुए भाग गया। थाना चांदनी बाग की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी कारोबारी को पहले से जानता था और उनके परिवार का एक-दूसरे के घर पर आना जाना था। कारोबारी गौरव खन्ना ने पुलिस को बताया कि उनकी बलाना रोड पर फैक्टरी है। उनकी पत्नी रेणू खन्ना शुक्रवार सुबह सवा छह बजे बच्चों को स्कूल बस में बैठाने गई थीं। वे इसके दो मिनट बाद वापस आ गईं।
विज्ञापन

एक नकाबपोश युवक उनके मकान में घुस गया। उसने आते ही पिस्तौल दिखाते हुए पैसों की मांग की। उन्होंने इसका विरोध किया तो उसने चाकू से हमला कर दिया। गौरव ने बताया कि उन्होंने हमले का विरोध किया और मुख्य गेट खोलने लगे तो हमलावर ने उनकी पत्नी की गर्दन पर वार कर दिया।
जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। पास में कुछ लोग मौजूद थे। वे उनकी मदद के लिए पहुंचे तो आरोपी पिस्तौल लहराते हुए भाग गया। वारदात की सूचना पर थाना चांदनीबाग पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कारोबारी की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कारोबारी के घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। पुलिस ने इसके आधार पर मनोज नाम के युवक को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि मनोज और गौरव पहले से एक-दूसरे को जानते हैं और साथ में जिम करते हैं।
उनके परिवार का भी एक-दूसरे के घर पर आना जाना है। पुलिस आरोपी से हमले का कारण जान रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों ने शनिवार को बैठक की है।
घर में घुसकर हमले की वारदात के बाद टीडीआई में एक मीटिंग हुई। जिसमें टीडीआई के रहने वाले नागरिकों ने इस घटना पर आक्रोश व्यक्त किया। उनका कहना है कि टीडीआई में सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएं।
विज्ञापन

टीडीआई में रहने वाले सभी वाहन चालकों के वाहनों पर स्टीकर लगाए जाएं। वहीं बाहर से आने वाले वाहनों की जांच की जाए। वहीं आरोपी मनोज मलिक आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुखबीर मलिक का भतीजा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें